Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » Pegasus case : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार तक टली सुनवाई, याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी जांच की उठाई थी मांग

    Pegasus case : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार तक टली सुनवाई, याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी जांच की उठाई थी मांग

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionAug 10, 2021 National No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेगासस जासूसी मामले से जुड़ी नौ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई अगले सोमवार तक टल गई है। सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि शिकायत की कॉपी अभी पढ़ी जा रही है। कॉपी पढ़ने के बाद ही अपनी दलील रख पाएंगे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार तक सुनवाई टाल दी।

    सुप्रीम कोर्ट में ठीक 11 बजे पेगासस पर सुनवाई शुरू हुई। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने पूछा कि क्या कॉपी सरकार को दे दी गई? इसपर सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि यशवंत सिन्हा को छोड़कर सभी की कॉपी मिली है, अभी हम पढ़ रहे हैं, इसके बाद सरकार से निर्देश लेंगे, इसलिए शुक्रवार तक का समय दिया जाए।  मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शुक्रवार को हमें कुछ समस्या है, सोमवार को सुनवाई कर पाएंगे। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि जो भी याचिकाकर्ता हमारे सामने हैं, हमारे सामने ही बात रखें। हमारे सवालों के जवाब दें। अगर मीडिया या सोशल मीडिया पर ही बात रखना चाहते हैं तो अलग बात है। हम उम्मीद करते हैं कि आप समानांतर प्रक्रिया न चलाएं। कुछ अनुशासन होना चाहिए। कपिल सिब्बल और बाकी वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश की बात पर सहमति जताई। इस दौरान कपिल सिब्बल ने कैलिफोर्निया कोर्ट की कार्रवाई का भी जिक्र किया।

    मामले में पांच अगस्त को हुई थी पहली सुनवाई
     इस मामले में पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से अर्जियां दायर कर एसआईटी जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर या मौजूदा जज की अध्यक्षता में  एसआईटी गठित कर जांच करवाई जाए। इससे पहले इस मामले में 5 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश  एनवी रमण और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने सुनवाई की थी।  

    अर्जी की प्रति केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश
    मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से सवाल किया कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई गई है?अगर आपको लगता है कि आपका फोन हैक हुआ है, तो फिर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करवाई? मुख्य न्यायाधीश ने सभी याचिकाकर्ताओं से कहा कि  वह अर्जी की कॉपी केंद्र सरकार को भेजें , ताकि कोई नोटिस लेने के लिए मौजूद रहे। 

    पेगासस जासूसी मुद्दे पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी 
    वहीं, पेगासस जासूसी मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्रालय ने चुप्पी तोड़ी है। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार का एनएसओ के साथ कोई लेनदेन नहीं रहा। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने एक लिखित जवाब में बताया कि उनके मंत्रालय ने इस्राइल कंपनी के साथ कोई करार नहीं किया और उसकी किसी तरह की सेवा नहीं ली। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इससे पहले राज्यसभा में सरकार द्वारा एनएसओ की कोई भी सेवा लिए जाने से इनकार किया था।

    पेगासस जासूसी केस पर संसद में गतिरोध जारी
    वैष्णव ने इस तरह की सभी मीडिया रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया था, जिसमें पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर देश के नेता, मीडियाकर्मी और नौकरशाहों की जासूसी किए जाने की आशंका जताई गई थी। वैष्णव ने आरोप लगाया था कि मानसून सत्र से ठीक पहले आई रिपोर्ट का इरादा सिर्फ सरकार को बदनाम करना था। विपक्ष मानसून सत्र की शुरुआत से इस मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहा है। संसद में इस पर चर्चा को लेकर गतिरोध 19 जुलाई से जारी है।

    केंद्र ने नहीं तो किसने की जासूसी: नवाब मलिक
    वहीं, पेगासस जासूसी के मुद्दे पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र ने पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो उन्हें इसकी जांच करनी चाहिए कि कहीं किसी विदेशी सरकार ने तो भारतीय नेताओं, नौकरशाहों, न्यायाधीशों और पत्रकारों की जासूसी नहीं की है।

    Pegasus spyware Supreme court Pegasus case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    संजय विनायक जोशी का रायपुर प्रवास

    रक्षाबंधन विशेष

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.