रायपुर, छत्तीसगढ़ / 27 मई 2026 :
छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग को अपना नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (पीसीसीफ़) मिल गया है।
वर्त्तमान पीसीसीफ़ व्ही. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवा निवृत हो रहे हैं, लेकिन 30 और 31 मई को शनिवार और रविवार होने के कारण वे अपना प्रभार नए पीसीसीफ़ को 29 मई को ही सौपेंगे।
इस विषय पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। देखिये आदेश की प्रतिलिपि –

माना जा रहा था कि भा. व. से. के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों, अरुण कुमार पांडेय और ओ.पी. यादव में से एक का चुनाव नए पीसीएफ के पद के लिए होगा, लेकिन अरुण कुमार पांडेय पर सरकार ने विश्वास जताया। हालांकि अरुण कुमार पांडेय का नाम पिछले बहुत समय से पीसीएफ के पद के लिए चर्चा में था। वैसे अरुण कुमार पांडेय अपनी विशेष कार्यशैली और कर्मठता के लिए जाने जाते हैं।







