कांग्रेस में 5 मुख्य प्रवक्ता, 3 वरिष्ठ प्रवक्ता बनाये गये
रायपुर, छत्तीसगढ़ / 05 जून 2026 :
छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने आज एक सूची जारी की है जिसमें कुछ लोगों को मुख्य और कुछ को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कांग्रेस संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता तथा 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।
मात्र एक महिला, वंदना राजपूत के साथ चार अन्य को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है जिसमें आर. पी. सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर और सुरेन्द्र वर्मा शामिल हैं।
वहीं आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी के अविवाहित नेता नितिन भंसाली को वरिष्ठ प्रवक्ता की श्रेणी में शामिल किया गया है। हालांकि सत्यप्रकाश और अभयनारायण राय भी वरिष्ठ प्रवक्ताओं की सूची में शामिल हैं।
इस सूची के आने के बाद से ही वरिष्ठ होने के मानकों को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
देखिए सूची 📜 :








