रायपुर, छत्तीसगढ़ :
13 मई 2026 :
छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ धूप से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई। सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग घरों में रहने को मजबूर थे। वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज़ गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
हालांकि बारिश से कुछ स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन तेज़ गर्मी से राहत मिलने के कारण लोगों ने इसे राहत भरी बारिश बताया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
वैसे लोग चाय और पकौड़ों का आनंद लेते हुए भी देखे गए।

