हैप्पीनेस बाय गिविंग फाउंडेशन द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में नितिन भंसाली ने अपना 70 वां रक्तदान किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ / 13-05-2026:

हैप्पीनेस बाय गिविंग फाउंडेशन ने आज करेंसी टावर स्थित साईकस क्लब में एम्स रायपुर के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, शिवर में कांग्रेस प्रवक्ता और समाजसेवी नितिन भंसाली ने अपना 70 वां रक्तदान करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान शिविर में हैप्पीनेस बाय गिविंग फाउंडेशन की चेयरपर्सन अदिति जैन, अभिनन्दन जैन, शुभम शेखर, तृषा खुराना, विपिन खुराना, रवि पोपतानी, रवि आहूजा, मीनू चावला, ललितेश आदि सदस्य उपस्थित हुए एवं रक्तदान किया।

Share.

Comments are closed.