लखनऊ – 12 – 08-2021 –
हिंदी समाचार की वेब पोर्टलों की संख्या हजारों में है, जिसमें सभी पोर्टल अलग सामाजिक सरोकार से जुड़े और आम जनता की आवाज बन, सकारात्मक सोच वाले समाज निर्माण के उद्देश्य को पूरा करने की सोच रखने वाले “समाचार दर्पण२४” एवं “अभी एक्सप्रेस” का संयुक्त ग्रुप जिसका नाम “अभी मीडिया ग्रुप” है, द्वारा सहयोगी मिलन समारोह का आयोजन विगत 8 अगस्त को लखनऊ के कुर्सी रोड पर होटल आराधना इन में हुआ।
पूर्व डी.एच.एम.ओ. श्री एम.एन.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संस्थान के समूह संपादक अनिल अनूप, श्रीमती रामा श्रीवास्तवा,भारत दर्पण के स्वामी/संपादक पीयूष पांडेय आदि की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल एवं साहित्यिक संचालन संस्थान के प्रधान उप संपादक मोहन द्विवेदी ने कविता, श्लोक, अलंकार, शायरी इत्यादि के माध्यम से बड़ी ही मनोहारी रूप में किया।
कार्यक्रम संचालन की भूरि भूरि प्रशंसा उपस्थित जनों एवं लाइव जुड़े दर्शकों द्वारा की गई। संस्थान के विकास क्रम पर श्री द्विवेदी द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात उनके द्वारा भविष्य की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
मीडिया ग्रुप से जुड़े समर्पित सहयोगियों के उत्कृष्ट योगदान की वृहद चर्चा करते हुए समूह संपादक एवं संस्थापक अनिल अनूप द्वारा सविस्तर की गई। वेब पोर्टलों की भीड़-भाड़ में अपनी अलग पहचान बनाई जाने के कई प्रतीकात्मक गतिविधियों की रुपरेखा तैयार करते हुए “अभी मीडिया ग्रुप” ने अपने व्यापक और संकल्पित लक्ष्य “जिद है दुनिया जीतने की” का आगाज अद्भुत अंदाज में पेश किया।
देश भर में फैले अपने विशाल सहयोगियों में से समाचार सहयोग के अलग अलग संवर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सार्वजनिक मंच से प्रोत्साहित करने की शुरुआत करते हुए 6 उत्साही कलमकारों को पुरस्कृत करते हुए किया।
सहयोगी मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रधान उप संपादक मोहन द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ समाचार लेखन का पुरस्कार प्रमोद दीक्षित मलय द्वारा प्रदान किया गया तथा इसी क्रम में संजय सिंह राणा को “सर्वाधिक चर्चित खबरें” की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
हालांकि राणा शारीरिक अस्वस्थता की वजह से समारोह में शामिल नहीं हो सके लेकिन उनका पुरस्कार विशेष अतिथि एवं नामचीन शिक्षाविद लेखक प्रमोद दीक्षित मलय को संस्थान के निदेशक मंडल की सदस्या रमा श्रीवास्तव ने प्रदान किया।
मीडिया ग्रुप के युवा समाचार संपादक प्रकाश झा को “सर्वश्रेष्ठ समाचार संपादन” कार्यक्रम अध्यक्ष एम.एन. श्रीवास्तव द्वारा तथा रघु यादव को “सर्वाधिक टीआरपी बढ़ाने” हेतु मलय एवं अभिषेक श्रीवास्तव को द्विवेदी द्वारा सर्वाधिक टीआरपी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
समूह संपादक अनिल अनूप ने उपस्थित सभी सहयोगी जनों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट करते हुए अच्छे समाचार लेखन हेतु अनेकों उपयोगी टिप्स भी दिए।
इस कार्यक्रम में श्री मलय द्वारा संपादित पुस्तक ‘कोरोना काल की कविता’ का लोकार्पण भी हुआ, जिसकी स्वहस्ताक्षरित प्रति समाचार दर्पण 24 एवं अभी एक्सप्रेस के समूह संपादक अनिल अनूप, प्रधान उप संपादक मोहन द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष एम.एम.श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि को भेंट स्वरूप दी गई।
इस मौके पर संस्थान की बोर्ड आफ डायरेक्टर श्रीमती रामा श्रीवास्तव, अभी मीडिया ग्रुप के समाचार संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव, समाचार संपादक प्रकाश झा, नव नियुक्त यूपी टीम हेड शुभम् श्रीवास्तव, प्रभारी यूपी टीम हेड दुर्गा प्रसाद शुक्ला, छत्तीसगढ़ क्राइम ब्यूरो चीफ रघु यादव, देवी पाटन मंडल ब्यूरो चीफ चुन्नी लाल प्रधान, नेपाल से मिश्री लाल कोरी, यूपी क्राइम हेड पत्रकार रामशरण कटियार, नव नियुक्त विशेष संवाददाता सर्वेश द्विवेदी, प्रशिक्षु संवाददाता हरीश सोनी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में एक दूसरे को धन्यवाद एवं बधाई के साथ अध्यक्षीय भाषण के उपरान्त संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।







