हैदराबाद, तेलंगाना। दिनांक : 19 अगस्त 2026 :
स्वराज मिशन डेस्क –
कहते हैं की कलयुग में लोग स्वार्थी होते हैं लेकिन इसी कलयुग में कैप्टेन बुद्धा एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम ही है।
Ex आर्मी अफसर कैप्टेन ए. आर. बुद्धा का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उनके लोगों के लिए वे भगवान से कम नहीं हैं।
सिक्योरिटी और फैसिलिटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से SPIES GROUP के नाम से अपनी विशेष पहचान बनाने वाले कैप्टेन बुद्धा ए. आर. समाज सेवा के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने अब तक 4.5 लाख से अधिक बच्चों को पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। वे प्रतिवर्ष बुज़ुर्ग और बेसहारा लोगों को गोद भी लेते हैं। बहुत जल्द वे समाजसेवा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्य करने जा रहे हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने आज 19 अगस्त 2026 को हैदराबाद स्थित SPIES GROUP के कार्यालय में, अपने छोटे भाई प्रकाशपुंज पाण्डेय के 45 वें जन्मदिन के अवसर पर एक बच्ची को उसकी शिक्षा के लिए ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता की।
इस बच्ची के पिता स्वर्गीय श्री डी. श्रीनिवास, SPIES GROUP में फील्ड अफसर के रूप में कार्यरत थे। इस बच्ची ने एक सन्देश के माध्यम से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।









