नई दिल्ली : भले ही देश में इस वक्त कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं, लेकिन देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां पर अभी तक कोरोना वायरस के चलते वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा है क्योंकि वहां पर मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब असम सरकार ने अगले आदेश तक गोलाघाट और लखीमपुर जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। इन जिलों में कर्फ्यू का समय चौबीसों घंटे रहेगा। बता दें कि इससे पहले केरल सरकार ने भी बढ़ते मामलों को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषण की थी। हालांकि, संपूर्ण लॉकडाउन सिर्फ शनिवार 24 और रविवार 25 जुलाई को रखा गया था। तो आइये जानते हैं कि उत्तर भारत के राज्यों में लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर ताजा स्थिति क्या है।
कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा
बात अगर हरियाणा की करें तो यहां पर प्रदेश सरकार ने कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने कोरोना के चलते लॉकडाउन को शनिवार को एक हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया और अब यह 2 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, इस दौरान रेस्तरां, बार और क्लब को ढील दी गई है और अब उन्हें एक घंटे अधिक यानी रात 11 बजे तक खुले रखने की इजाजत मिल गई है।
वहीं राजधानी दिल्ली में इस वक्त अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धीरे-धीरे कुछ सभी प्रतिबंधों को हटाने का एलान कर दिया है। अब 50 फीसद कैपसिटी के साथ सिनेमाघरों को खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में काफी लंबे समय तक लोगों ने लॉकडाउन का सामना किया है। क्योंकि यहां पर कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। वहीं बिहार में भी इस वक्त अनलॉक की प्रकिया चल रही है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी यहां पर प्रतिबंधो में ढील देने का निर्णय लिया है।
झारखंड के धनाबद में भी इस वक्त वीकेंड लाकडाउन लगा हुआ है। फिलहाल 31 जुलाई के बाद ही सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर फैसला ले सकती है। धनबाद के लोगों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं।

