चंद्रपुर में तालाब खुदाई के दौरान मिला “पंचमुखी शिवलिंग”
चंद्रपुर। 28 मई 2022 :
नरेंद्र पुरी की रिपोर्ट :
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में, मूल तहसील के भेजगांव में प्राचीन तालाब के खुदाई का काम मानसून से पूर्व किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व इसी तालाब से भगवान “यम” की प्रतिमा लोगों को मिली थी, जिसके बाद अब खुदाई के दौरान “पंचमुखी शिवलिंग” इसी तालाब से मिला है, जिससे ये कयास लगाया जा रहा है, की प्राचीन धरोहर वाले इस तालाब में इस तरह के कई मूर्तियों का ज़खीरा हो सकता है।

जो पंचमुखी शिवलिंग का शिल्प तालाब खुदाई में मिला है, वो काफ़ी आकर्षक है। दुर्लभ किसम का यह शिल्प “टैराकोटा” धातु से बनाया हुआ है, जिस पर लाल रंग का पॉलिश चढ़ा हुआ है, यह शिल्प 5 इंच का है, पहले के लोग ऐसे शिल्प अपने घरों में पूजा करने के लिए बनवाते थे।

क्या होता है “पंचमुखी शिवलिंग”
पंचमुखी शिवलिंग पर महादेव के पांच शिल्प बने होते हैं, शिव के पश्चिम मुख को “पृथ्वी तत्व” के रूप में पूजा जाता है, तो उत्तर मुख को “जल तत्व” के रूप में पूजते है, दक्षिण मुख को “तेजस” और पूर्व मुख को “वायु तत्व” के रूप में पूजा जाता है, तो इनमें जो सबसे ऊपर बना हुआ पांचवा शिल्प होता है, उसे “आकाश तत्व” के रूप में पूजा जाता है।








