Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का कल छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

    संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का कल छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionSep 26, 2021 Chhattisgarh No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन (CGKA) को लेकर छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS) ने कल सोमवार 27 सितंबर को 'भारत बंद - छत्तीसगढ़ बंद' को सफल बनाने की किसान संगठनों ने अपील की है।

    रायपुर, छत्तीसगढ़ / 26-09-2021 –

    संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन से जुड़े सभी घटक संगठनों और छत्तीसगढ़ किसान सभा तथा आदिवासी एकता महासभा ने कल 27 सितंबर को आयोजित ऐतिहासिक भारत बंद के आह्वान पर छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने की अपील की है।

    किसान संगठनों ने कहा है कि किसानों का ऐतिहासिक संघर्ष किसान विरोधी तीन कानूनों को खत्म करने व सभी किसानों व कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की वैधानिक गांरटी का कानून बनाने के लिए है, लेकिन अब यह आंदोलन हमारी अर्थव्यवस्था को कॉरपोरेटों द्वारा हथियाने के ख़िलाफ़ तथा राष्ट्रीय सम्पदा, संघात्मक ढांचे व भारत की एकता की रक्षा और भारतीय लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए जारी राष्ट्रीय अभियान के केंद्र में आ गया है।

    आज जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन के संयोजक सुदेश टीकम तथा छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के ख़िलाफ़ देशव्यापी किसान संघर्ष के 10 माह पूरे होने जा रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान किये गए दमनात्मक हमले भी इस आंदोलन की धार को कुंद नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने जिस तरह श्रम कानूनों को निरस्त कर देश के मजदूरों को बंधुआ गुलामी की ओर धकेलने वाली चार श्रम संहिता को मजदूरों पर थोपा है, उसके कारण अब यह आंदोलन साझे मजदूर-किसान आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है, जिसका लक्ष्य इस देश को कॉरपोरेट गुलामी के चंगुल से बचाना है।

    किसान संगठनों ने कहा है कि देशव्यापी भारत बंद को कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित सभी गैर-भाजपा धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों का समर्थन मिलना इस आंदोलन द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों की प्रासंगिकता को ही रेखांकित करता है। पूरे प्रदेश में गांव-गांव में किसानों के, और शहरों व कस्बों में मजदूरों के साथ संयुक्त विरोध प्रदर्शन के साथ ही सड़कों पर चक्का जाम कर सार्वजनिक परिवहन व यातायात को भी बाधित किया जाएगा। विभिन्न जिलों व संगठनों द्वारा इसकी योजना बनाई जा चुकी है। किसान नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि यदि इस देश की आम जनता और विशेषकर मजदूरों और किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती और इसके लिए मोदी सरकार इस आंदोलन द्वारा उठाई गई जायज मांगों को नहीं मानती, तो घरेलू मांग में और ज्यादा गिरावट आएगी तथा देश की अर्थव्यवस्था और ज्यादा संकट में फंसेगी। इस संकट से अडानी-अंबानी तो मालामाल होंगे, लेकिन करोड़ों लघु व्यवसायी बर्बाद हो जाएंगे।

    इसलिए किसान आंदोलन ने प्रदेश के मजदूर, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, व्यवसायी, छात्र, युवा, महिला संगठनों तथा सभी सामाजिक आंदोलनों से व राजनैतिक पार्टियों से विशेष अपील की हैं कि कल बंद के दिन किसानों व मजदूरों की मांगों का समर्थन करें।

    किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार जिन नीतियों पर चल रही है, उसकी अभिव्यक्ति केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं हो रही है, बल्कि स्थानीय समस्याओं के और जटिल होने के रूप में भी प्रकट हो रही है। इसलिए कल का आंदोलन वनाधिकार कानून, मनरेगा, विस्थापन और पुनर्वास, आदिवासियों के राज्य प्रायोजित दमन और 5वी अनुसूची और पेसा कानून जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर भी आयोजित किया जा रहा है।

    (छत्तीसगढ़ किसान आन्दोलन की ओर से सुदेश टीकम (मो : 09981334641), संजय पराते (मो : 094242-31650), आलोक शुक्ला, रमाकांत बंजारे, नंदकुमार कश्यप, आनंद मिश्रा, दीपक साहू, नरोत्तम शर्मा, जिला किसान संघ (राजनांदगांव), छत्तीसगढ़ किसान सभा, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति (कोरबा, सरगुजा), किसान संघर्ष समिति (कुरूद), आदिवासी महासभा (बस्तर), दलित-आदिवासी मजदूर संगठन (रायगढ़), दलित-आदिवासी मंच (सोनाखान), भारत जन आन्दोलन, गाँव गणराज्य अभियान (सरगुजा), आदिवासी जन वन अधिकार मंच (कांकेर), पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति (बंगोली, रायपुर), उद्योग प्रभावित किसान संघ (बलौदाबाजार), रिछारिया केम्पेन, आदिवासी एकता महासभा (आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच), छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान सभा, छत्तीसगढ़ किसान महासभा, परलकोट किसान कल्याण संघ, अखिल भारतीय किसान-खेत मजदूर संगठन, वनाधिकार संघर्ष समिति (धमतरी), आंचलिक किसान संघ (सरिया) आदि संगठनों की ओर से उपरोक्त जानकारी मीडिया को एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करके दी गई है।

    Bharat Band Chhattisgarh Band Chhattisgarh Kisan Sabha kisan aandolan KISSAN AANDOLAN
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.