बाबुल की दुआएं ममता दीदी ले गईं!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब बीजेपी छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
बाबुल सुप्रियो ने ऐसे समय में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा है जब राज्य में विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) को मंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद सुप्रियो ने यह कहते हुए बीजेपी से इस्तीफ़ दे दिया था कि वे राजनीति से संयास ले रहे हैं। लेकिन 18 सितंबर 2021, शनिवार को अचानक से उनके तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने की खबर ने सबको चौंका दिया। ऐसा माना जा रहा है कि बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में शामिल होने से पश्चिम बंगाल उपचुनाव में बीजेपी को जोर का झटका लगेगा।








