नई दिल्ली : कर्नाटक को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया. बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद आज बेंगलुरु में भाजपा विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया. बसवराज कल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
बैठक से पहले केंद्रीय मंत्रियों ने राज्य के कई नेताओं से मुलाकात की. बैठक में शामिल होने के लिए कार्यवाहक CM येदियुरप्पा केंद्रीय मंत्रियों जी किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान के साथ होटल पहुंचे. विधायक दल की बैठक में बासवराज के नाम पर मुहर लगी. इस बीच मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे बसवराज बोम्मई ने भी धर्मेंद्र प्रधान मुलाकात की थी.
कर्नाटक के मंत्री बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार ने आज शाम बेंगलुरु में राज्य के बीजेपी पर्यवेक्षकों और केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी से मुलाकात की.






