क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची एक्ट्रेस के घर
मुंबई : अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप्स पर अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था. आज इसपर सुनवाई हुई. कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.
ताजा जानकारी के अनुसार के अनुसार, राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई पुलिस से पूछताछ कर सकती है. क्राइम ब्रांच की टीम राज को लेकर उनके घर पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है.
वहीँ राज कुंद्रा के वकील सुभाष जाधव ने विशेष रूप से ईटाइम्स को सूचित किया है कि एक भी वीडियो ऐसा नहीं है जिसे अश्लील कहा जा सकता है. 4000 पेज का चार्जशीट दायर किया गया है लेकिन पुलिस वीडियो में किसी भी स्पष्ट यौन कृत्य को इंगित करने में सक्षम नहीं है, जो धारा 67 ए के तहत अवैधता का प्रदर्शन करती है. लागू की गई शेष धारा जमानती है.







