नागपुर : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले और आसपास के इलाकों में रविवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राहत भरी खबर ये है कि यहां से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ना किसी संपत्ति के नुकसान की खबर है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8.33 बजे के करीब महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यवतमाल जिले का साधुनगर इलाका था। अधिकारियों ने बताया कि यवतमाल से करीब 200 किलोमीटर और लातूर से 140 किलोमीटर दूर स्थित नांदेड़ में भी झटके महसूस किए गए।

Share.

Comments are closed.