रायपुर। पता नहीं प्रदेश में नेताओं की दबंगई पर कब लगाम लगेगा खुद को नेता मंत्रियों के करीबी समझने वाले बाकी लोगों को कौड़ी के दाम भी नहीं समझते और पत्रकार तो मानो इनके लिए बार-बार बेइज्जत करने का कोई एक साधन ही बन गए हैं।

पक्ष विपक्ष के इनके आपसी मतभेद का खामियाजा प्रायः पत्रकारों को भुगतना पड़ा है ऐसे में एक बार फिर एक पत्रकार बीजेपी नेता के बदसलूकी का शिकार हो गया। पत्रकार की गलती सिर्फ इतनी थी कि,उन्होंने बीजेपी नेता को थोड़ा साइड हटने के लिए कहा था ताकि वह महापौर एजाज ढेबर से बाइट ले सके।

दरअसल, महापौर एजाज ढेबर का बाइट लेने मीडियाकर्मी
नजर निगम पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने BJP पार्षद से कुर्सी को थोड़ा हटाने की गुजारिश कि ताकि महापौर का बाइट लिया जा सके। इतने में निगम में उप नेता-प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता मनोज वर्मा तैश में आ गए और पत्रकारों के साथ बदसलूकी करते हुए कहा कि महापौर की बाइट लेनी है, तो बाहर रहना चाहिए,बाहर से लीजिए,पहले हमारा अधिकार है।

बीजेपी नेता द्वारा इस तरह से पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी कहां तक जायज है यह तो पता नहीं लेकिन देखने वाली बात तो यह होगी कि बीजेपी नेता अपनी इस करतूत के लिए क्या पत्रकार से माफी मांगते हैं या फिर इसी तरह अपने पद के रूआब में चूर रहते है।

Share.

Comments are closed.