नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने और उसकी उपलब्धता की समीक्षा में आज सुबह साढ़े 11 बजे एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे देशभर में ऑक्सीजन की वृद्धि और उपलब्धता की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. दरअसल, कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीन की कमी का भारी सामना करना पड़ा था और इसकी आपूर्ति में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.
कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के एक नए पैकेज को मंजूरी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,123 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ”कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के एक नए पैकेज को मंजूरी दी गई है. इसके तहत देश के सभी जिलों में पीडियाट्रिक केयर यूनिट से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन स्टोरेज, एंबुलेंस और दवाओं जैसे जरूरी इंतजाम किए जाएंगे.”
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 23,123 करोड़ रुपए की एक नई योजना “भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज- चरण 2” को स्वीकृति दी. इस योजना का उद्देश्य बाल चिकित्सा देखभाल सहित स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास और उचित परिणामों पर जोर के साथ शुरुआती रोकथाम, पहचान और प्रबंधन के उद्देश्य से त्वरित प्रतिक्रिया के लिए स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों में तेजी लाना है. केंद्र सरकार इससे पहले देश भर में कोविड समर्पित अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए 15000 करोड़ रुपए दे चुकी है.

