हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सवेरे निधिन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
वीरभद्र को राजनीति में पंडित जवाहर लाल नेहरू लेकर आए थे। इस बात को वे कई बार दोहराते थे। कई राजनीतिक मंचों से भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया।
वर्तमान में वीरभद्र अर्की से विधायक थे। वे केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी वे संभाल चुके थे।








