रायपुर : कोरोना काल में कम रक्तदान होने की वजह से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चो को खून नही मिल पा रहा है इस समस्या को देखते हुए मानवसेवा के उद्देश्य से “कोई अपना सा हो फाऊंडेशन”, आयुष्मान डेंटल क्लिनिक ने शिवनाथ ब्लड बैंक के सयुक्त तत्वाधान एवं सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया रक्तदान शिविर के साथ साथ इस मौके पर डॉ.अमित पोपटानी ओर डॉ.अमित कुकरेजा ने बच्चो का निशुल्क डेंटल चेकअप भी किया.

काश फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश सचदेव, काजल सचदेव एवं सचिव सन्दीप कुकरेजा लगातार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के प्राणों की रक्षा के लिए कार्य करते है. आज आयुष्मान डेंटल केयर रायपुर में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान एवं डेंटल चेकअप केम्प में बतौर अतिथि अपने जीवन मे 68 बार रक्तदान कर चुके कांग्रेस नेता एवं पीआईएसएफ संस्था के चैयरमेन नितिन भंसाली उपस्थित हुए जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें प्रसंशित पत्र सौपा एवं आयोजनकर्ताओं को सफ़ल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की.

Share.

Comments are closed.