अफगानिस्तान : पिछले 24 घंटे में तालिबान ने अफगानिस्तान के 13 और जिलों पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या 6 महीने के अंदर काबुल पर तालिबान का नियंत्रण स्थापित हो जाएगा?

दरअसल अफगानिस्तान की अखबार टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाला से दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में अफगानिस्तान के 13 और जिलों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। सूत्रों ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 13 जिलों में से पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के 11 जिले, पूर्वी हिस्से में एक और दक्षिण हिस्से में एक जिले पर तालिबान ने अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है। इसके साथ ही एक दिन में तालिबान ने सबसे ज्यादा जिलों पर कब्जा किया है, जिसके बाद सवाल ये उठ रहे हैं कि तालिबान के लिए काबुल कितना दूर बचा है। मई महीने में कुछ एक्सपर्ट्स ने कहा था कि अगले 6 महीने में काबुल पर तालिबान का कब्जा होगा, लेकिन तालिबान की जो रफ्तार है, उसे देखकर लग रहा है कि अगले चंद दिनों में काबुल पर तालिबान का नियंत्रण होगा।

जानिए तालिबान कैसे हुआ था सत्ता से बाहर

सितंबर 2001 में अमेरिका में हुए हमलों के बाद अमेरिकी फौज ने उस वक्त अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान से जिम्मेदार आतंकियों को सौंपने के लिए कहा था। लेकिन, तालिबान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अमेरिका और नाटो सेना ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया था, वहीं, अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान विरोधी गुट ने अमेरिकी और ब्रिटिश फौज की जबरदस्त मदद की थी।

जिसके बाद पश्चिमी देशों की फौज ने सत्ता से तालिबान को हटा दिया और फिर अलकायदा को पाकिस्तान की सीमा पर खदेड़ते हुए बाद में ओसामा बिन लादेन को भी मौत के घाट उतार दिया था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब से अमेरिकी फौज ने अफगानिस्तान की धरती पर कदम रखा था, उसके बाद से अफगानिस्तान की धरती से किसी दूसरे देश पर एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ, लेकिन एक बार फिर से तालिबान काफी तेजी से अफगानिस्तान में अपना विस्तार कर रहा है।

Share.

Comments are closed.