चंद्र ग्रहण को लेकर बहुत सी बातें सामने आई हैं। आज लोग सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में जागरूक हो रहे हैं, यह आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से बहुत अच्छी बात है। हाल ही में सूर्य ग्रहण भी हुआ था। सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण होता है।
साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण भारत के समयानुसार 08 नवंबर 2022 को 01: 32 PM से 07: 27 PM बजे तक रहेगा जो कि भारत में भी दिखाई देगा।
08 नवंबर 2022 को यह चंद्र ग्रहण भारत में 05.32 PM पर दिखाई देगा और 06.18 PM पर खत्म होगा।
ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और सायं 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।








