मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने पुणे में सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड से पहले राजेश मारूती ने एक वीडियो पर जारी किया है। जिसमें वह लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए
जानकारी के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने पुणे में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सुसाइड करने से पहले अपना एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राकेश मौर्य उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
राजेश ने वीडियो में कहा
राजेश ने वीडियो में कहा, “लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान कर रहे हैं। मेरे द्वारा लेबर का किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं रोका गया है। सभी भुगतान नियमित रूप से किए गए हैं। इसके बावजूद राकेश मौर्य संघ के कुछ मजदूरों के जरिए फोन करवाकर मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। जबकि मैं उनसे कह चुका हूं कि मैंने डेढ़ लाख का पूरा पेमेंट कर दिया है।
राजेश ने वीडियो में आगे कहा, “वर्तमान में मेरे पास 5 प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें मैं तुरंत शुरू करना चाहता हूं। लेकिन, मुझे एक प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा, क्योंकि राकेश मुझे काम नहीं करने दे रहे थे। इससे तंग आकर मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे न्याय दिलाने की कोशिश करें।”







