रायपुर : अब डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम रसोई गैस (LPG) सिलेंडर बुक कराने वालों के लिए एक और जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। यूजर अब IVR, मिस्ड कॉल या वाट्सऐप जरिए बुक किए गए LPG सिलेंडर का पेमेंट अब पेटीएम से कर सकेंगे। वे सिलेंडर बुक करने के घंटों बाद भी पेटीएम से उसका पेमेंट कर सकेंगे।

वहीँ इसके साथ ही पेटीएम ऐप से LPG सिलेंडर बुक कराने पर यूजर्स को अब 3 सिलेंडर बुक पर 900 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। हालांकि ये कैशबैक पेटीएम से पहली बार सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को एश्योर्ड पेटीएम फर्स्ट प्वाइंट्स भी मिलेगा, जिसे वे अपने वॉलेट बैलेंस से रूप में रीडिम करा सकेंगे। इस ऑफर का फायदा भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तानों कंपनियों के LPG सिलेंडर पर मिलेगा।

वहीँ इसके अलावा पेटीएम पर यूजर अब अपने गैस सिलेंडर की डिलिवरी को भी ट्रैक कर सकेंगे। पेमेंट पेटीएम पोस्टपेड पर इनरॉल करने के बाद कस्टमर्स को सिलिंडर बुकिंग के लिए पे लेटर (Pay Later) का ऑप्शन भी मिलेगा।

जानिए इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ

पेटीएम ऐप के होम पेज पर Show more ऑप्शन पर टैप करें।
इसके बाद बांईं तरफ बने कॉलम में Recharge and Pay Bills को सिलेक्ट करें।
इसके बाद Book a Cylinder आइकॉन पर टैप करें।
अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करें, जहां आपको तीन विकल्प भारत गैस, इंडेन गैस और HP गैस दिखाई देंगे।
गैस प्रोवाइडर का चयन करने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करें।
इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करें और फिर पेमेंट करें। आपके दिए गए पते पर गैस सिलेंडर डिलिवर हो जाएगा।

Share.

Comments are closed.