कोरिया,छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में हाथियों का उपद्रव जारी है। जिसके चलते मैनपाट वनपरिक्षेत्र सीमा पर लोगों के लिए समस्या बढ़ गयी है।साथ ही वनविभाग की चिंता बढ़ी हुई है।बता दें मैनपाट में 9 सदस्यीय हाथियों का दल लगातार अपना आतंग फैला रहा है।जिससे मैनपाट वनपरिक्षेत्र में तबाही का मंजर नज़र आ रहा है।
हाथियों का दल यहां बीते 6 महीने से अपना डेरा जमाए हुए हैं और ग्रामीणों के मकानों को आए दिन तोड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग की चिंता और भी बढ़ गई है। ग्रामीण पूरी रात जगकर पेड़ों पर मचान बनाकर किसी तरह अपने और अपने परिवार वालों की जान बचाकर रात गुजार रहें हैं। वहीं मैनपाट वनपरिक्षेत्र के ग्राम बरडांड़ में आज पुनः 09 सदस्यीय हाथियों का दल दो भागों में बट गया।

लोगों का कहना है कि हाथियों के दल ने मैनपाट के बरडांड़ में फिर 7 मकानों को तोड़ा है ठीक इससे दो दिन पहलें हाथियों के दल ने 22 मकानों को तोड़कर तबाह किया था, जिससे मैनपाट में गजराज से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं हाथियों के आतंग से वनविभाग की परेशानी भी बढ़ी हुई है।बरहाल वनविभाग द्वारा इसका कोई न कोई समाधान निकाले जाने की आशंका जताई जा रही है।

