देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है,साथ ही न खत्म होने वाले मौत का सिलसिला।24 घंटे में 49,823 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 57,833 लोगों ने कोरोना को मात दी, लेकिन 1258 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,287 की गिरावट रिकॉर्ड की गई।

जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल  49,823 नए केस सामने आए।वही  24 घंटे में कुल 57,833 स्वस्थ भी हो चुके है।1258 लोगों की मौत भी हो चुकी है।


मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़  में शनिवार को 361 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 526 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,427 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share.

Comments are closed.