दुनिया में अजीबो गरीब बातें सुनने को मिलती है,हैरानी तो तब होती है जब हैरान कर देने वाले मामले हमारे सामने होती है।ऐसे ही हैरानी में डाल देने वाला मामला दक्षिण अफ्रीका का है जहाँ गर्भवती महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया। और विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है।बता दें एक साथ सबसे अधिक बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। 37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्‍चों को प्रिटोरिया के अस्‍पताल में जन्‍म दिया है। सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्‍म दिया है। सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था। जानकारी के अनुसार 29 सप्‍ताह के गर्भ के बाद उसने इन बच्‍चों को जन्‍म दिया है। आईओएल न्‍यूज ने इसको अपने वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट भी किया है।

10 बच्चों को जन्म देने वाली महिला सिथोले के पति  बताया कि वो इसको लेकर काफी भावुक है और बेहद खुश भी है। खुशी के मारे वो कुछ कह नहीं पा रहा है। टेंबिसा के अपने घर पर Teboho Tsotetsi कि वो अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर काफी हैरान था। हालांकि, उसने ये कहा कि कुछ रीति-रिवाजों को निभाने की वजह से उसने इस खबर को बाद में उजागर किया था। उसने बताया कि डॉक्‍टरों ने इससे पूर्व सिथोले की जांच के दौरान इस बात की संभावना जताई थी कि वो एक साथ छह बच्‍चों को जन्‍म दे सकती है, लेकिन उसके बाद हुए स्‍कैन में कुछ और ही दिखाई दिया।

सिथोले ने बताया कि वो भी अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर शुरुआत में काफी हैरान और परेशान थी। शुरुआती दिनों में ये कााफी मुश्किल भी था। वो कफी कमजोर महसूस करती थी। उसके लिए सबकुछ काफी मुश्किल हो रहा था। उसने बताया कि शुरुआती दिनों में वो इसको लेकर जहां परेशान थी, वहीं बाद में वो इसकी आदी हो गई थी। बाद में उसको कोई दर्द भी नहीं होता था, लेकिन ये काफी मुश्किल जरूर था। उसने बताया कि वो भगवान से दुआ मांगती थी कि बच्‍चों के जन्‍म के समय वो उसकी मदद करे और उसके बच्‍चों को सही-सलामत रखे। उसने बताया कि वो अब काफी खुश है।महिला के 10 बच्चों को जन्म देने की खबर पूरे विश्व के लिए एक अविश्वसनीय के रूप में है।


Share.

Comments are closed.