नए कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज एक बार फिर सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर रैली की रिहर्सल की। किसानों ने यहां 26 जून को किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर किसानों की व्यापक रैली और प्रदर्शन की तैयारी की है। इस दौरान बीकेयू नेता राकेश टिकैत रिहर्सल में हिस्सा लेते दिखे। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि यह रिहर्सल इसलिए हो रही है कि 26 तारीख नजदीक है। किसान 26 तारीख को कभी नहीं भूलेगा। हर महीने 26 तारीख आएगी, किसान ट्रैक्टरों की रिहर्सल करेगा। ट्रैक्टर दिल्ली का रास्ता न भूल जाएं इसलिए इनकी रिहर्सल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार फिर किसानों से बात करेगी। अगर बातचीत नहीं करेगी तो वह अगला कदम उठाएंगे। ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक भारत सरकार कानून वापस नहीं लेगी और एमएसपी पर कानून नहीं बनाएगी।
Breaking News
- आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
- बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
- मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
- संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
- सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
- वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
- स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
- रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

