कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया, और भारत में भी इस वायरस ने काफी कहर मचाया। लोग संक्रमित तो हुए, साथ ही काफी लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। भारत में इस वायरस की अब तक दो लहरें आ चुकी हैं, और तीसरी लहर आने की आशंका भी विशेषज्ञ जता चुके हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले एक चीज ये अच्छी है कि हमारे पास इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन मौजूद है। देशभर में जोरों-शोरों से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लोग भी टीका लगवाने के लिए काफी संख्या में आगे आ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट जरूर होते हैं, लेकिन ये कुछ समय के लिए होते हैं और हर किसी को नहीं होते हैं। हालांकि, सामने आ रहा है कि कई लोग कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन हमें ये सोचकर वैक्सीन लेने से कतारना नहीं है, क्योंकि ये बात सबको ध्यान रखनी है कि कोरोना वैक्सीन आपको सुरक्षा प्रदान कर सकती है और गंभीर संक्रमण व अस्पताल में भर्ती होने से बचा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर वैक्सीन लेने के बाद आप संक्रमित होने से कैसे बच सकते हैं.

Share.

Comments are closed.