इंटरनेट (Internet) पर हर रोज़ कुछ न कुछ ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो किसी भी इंसान का दिन बना सकती हैं। अब एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है, जो लोगों को Awww…कहने पर मजबूर कर देगी।
इंटरनेट (Internet) पर हर रोज़ कुछ न कुछ ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो किसी भी इंसान का दिन बना सकती हैं. अब एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है, जो लोगों को Awww…कहने पर मजबूर कर देगी। दरअसल, इस वायरल तस्वीर (Viral Photo) में एक गिलहरी और एक चिड़िया अपना खाना एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्यूट तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक गिलहरी और एक चिड़िया बेंच पर बैठे हुए हैं। उनके सामने रखी टेबल पर कुछ नट्स और खाने की अन्य चीजें रखी हुई हैं। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ अपना खाना एन्जॉय करते हुए पिकनिक का मज़ा ले रहे है।







