Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » जशपुरनगर : दूरस्थ क्षेत्रों को लोगों को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से दी जा रही है स्वास्थ्य सुविधा
    जशपुरनगर : दूरस्थ क्षेत्रों को लोगों को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से दी जा रही है स्वास्थ्य सुविधा

    जशपुरनगर : दूरस्थ क्षेत्रों को लोगों को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से दी जा रही है स्वास्थ्य सुविधा

    Swaraj Mission Desk ReporterBy Swaraj Mission Desk ReporterJul 29, 2021 Swaraj Mission Breaking No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रामीणों तक मोबाईल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हो रही सुलभ

    खून की जांच, बीपी, शुगर, बुखार डायरिया, सहित अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर किया जाता है उपचार

    जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से अब तक 51133 मरीज हुए लाभान्वित

    जशपुरनगर 29 जुलाई 2021 : ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए फ्लैगशिप योजना के तहत् मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारी हाट-बाजारों, दूरस्थ, पहाड़ी क्षेत्रों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कैम्प लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते है।

    जिसमें लोगों का खून की जांच, बीपी, शुगर, बुखार डायरिया, दस्त एवं अन्य रोग से ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों एवं आमजनों को दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं जाना पड रहा है। मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा की जा रही स्वास्थ्य सुविधा से आमजन काफी उत्साहित है।

    विकासखंड फरसाबहार के ग्राम खूटगांव निवासी 42 वर्षीय पारसनाथ राम बताया कि घरेलू सामग्री की खरीदारी करने बाजार तो वे हमेशा जाते थे, पर अब बाजार में मेडिकल टीम के होने से स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें विगत कुछ दिनों से बुखार था परंतु स्वास्थ्य केन्द्र गांव से दूर होने के कारण वे अपना जांच कराने नहीं जा पा रहे थे एवं घर पर ही दवाइयों का सेवन कर रहे थे जिससे उन्हें तात्कालिक आराम तो मिलता था परंतु स्थायी रूप से उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं हो रहा था। उन्होंने हाट बाजार में आई मेडिकल टीम के पास अपना जांच कराया।

    स्वास्थ्य परीक्षण

    टीम द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण व खून की जांच की गई। जांच उपरांत उन्हें निःशुल्क दवाई एवं उचित परामर्श प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां मिले इलाज एवं दवाइयों से काफी लाभ मिला और वे इस योजना को ग्रामीण जनों एवं दूरस्थ अंचल के लोगों के लिए सुविधा व बेहद लाभदायक बताया।

    हाट बाजारों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल मोबाईल मेडिकल यूनिट टीम का कहना है कि टीम के बाजारों में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने आते है। यहां ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरण की जाती हैं साथ ही बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों से बचने, सर्पदंश, मलेरिया डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी देते हैं। टीम द्वारा लोगों को मच्छरदानी के उपयोग, जमीन मे न सोने, आस-पास बरसात के पानी को जमा न होने देने सहित अन्य उपाय अपनाने के सुझाव दिए जाते है।

    मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना

    मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के मोबाईल मेडिकल टीम में अनुभवी चिकित्सक, एएनएम, फार्मासिस्ट द्वारा सेवा प्रदान किया जाता है तथा अत्याधुनिक लैब के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच प्रदाय किया जाता है। मेडिकल टीम के द्वारा मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ टीकाकरण, एनीमिया, कुपोषण से बचाव तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है।

    स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में योजना के प्रारंभ होने से अब तक सभी विकासखंडों के 74 हाट बाजारों में 1607 शिविरों का आयोजन कर कुल 51133 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा जिले के विकासखंड फरसाबहार के चिन्हांकित 17 हाट-बाजारों में 264 शिविरों के माध्यम से कुल 15349 लोगों को लाभान्वित किया गया है।

    इसी प्रकार पत्थलगांव के 8 हाट बाजारों में 278 शिविरों में 4715, कांसाबेल के 14 हाट बाजार में 115 शिविरों में 2213, दुलदुला के 3 हाट-बाजारों में 84 शिविरों में 1576, कुनकुरी मे 4 हाट-बाजारों में 166 शिविरों के द्वारा 3571, बगीचा में 19 हाट-बाजारों में 440 शिविरों में 18627, लोदाम में 5 हाट-बाजारों में 149 शिविरों में 2623 एवं मनोरा के 4 हाट-बाजारों में 111 शिविरों में 2459 लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।

    कोरोना महामारी के दौरान मोबाईल मेडिकल यूनिट का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के कोविड टेस्ट में किया जा रहा है। मेडिकल टीम हाट-बाजारों, मुख्य चौक-चौराहों में लोगों का कोविड टेस्ट करती है साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराती है।

    #Bazaar Clinics Scheme #Chief Minister Haat Bazaar Clinics Scheme #Health Testing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission Desk Reporter

    Keep Reading

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न

    जनता की समस्याओं के लिए जिम्मेदार कौन? पूछता है रायपुर!

    रीयल एस्टेट निवेशकों के लिए तेज़ी से उभरता शहर – स्वराज मिशन की खास रिपोर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.