रायपुर : सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक । बाबा – बृहस्पति मामले पर होगी चर्चा। बृहस्पति मौजूद। बाबा नहीं पहुंचे। उधर प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, ऐसी खबरें आई हैं।
दरअसल बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का सदन में बयान आया था, उस बयान के बाद सिंहदेव ने नाराज होते हुए कहा था कि जब तक सरकार उनके बारे में स्थिति साफ नहीं कर देती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने योग्य नहीं मानते। सिंहदेव के इस रूख के बाद अचानक से राजनीति गरम हो गयी।
सिंहदेव के विधानसभा छोड़कर जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक सिंहदेव की भूपेश बघेल संग बैठक हुई, लेकिन बैठक के बाद भी सिंहदेव का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा, उन्होंने बैठक के बाद सुलह के मुद्दे पर दो टूक कह दिया कि, ये भविष्य के गर्भ में है। वहीं सदन में कल शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि परिस्थिति जैसी रहेगी, उसके हिसाब से वो निर्णय लेंगे।

