कोरिया : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर अपनी ही पार्टी के विधायक द्वारा लागाए गए आरोपों से समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है वहीँ कोरिया से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजु
ने कहा कि
हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिपाही है। हमारा पार्टी की रीतियों और नीतियों पर पूर्ण विश्वास है, तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति पूर्ण आस्था है। लेकिन रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा अपने पद के गुरूर में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पर्याय हम सभी के संरक्षक आदरणीय महाराज सरगुजा टीएस सिंहदेव जी को ऊपर अर्नगल आरोप लगाते हुये उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी के प्रोटोकॉल के विरुद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी करके पूरे कांग्रेस परिवार और पार्टी की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है। जिससे हम सभी स्वयं को अपमागित महसूस कर रहे हैं तथा हम सभी आदरणीय महाराज सरगुजा टी.एस.सिंहदेव जैसे सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व के ऊपर ऐसे गंभीर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं। ऐसे व्यक्ति को न सिर्फ पार्टी से निष्कासित करना चाहिये बल्कि उस पर मानहानी करने पार्टी के मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कृत्य पर कानूनी कार्यवाही करने हेतु सादर निवेदन प्रेषित है।
प्रतिलिपि-
भवदीय
- श्री राहुल गाँधी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस, नई दिल्ली।
02 श्री पी.एल.युनिया जी राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी।
03 श्री सप्तगिरी शंकर उल्का जी राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ मारी। - श्री मोहन मरकान जी अध्यक्षा छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेस कमेटी, रायपुर, छत्तीसगढ़।







