रायपुर : अक्सर आपने अपने बड़ों को कहते सुना होगा कि अगर आप ईमानदारी, सत्य निष्ठा और वफ़ादारी से काम करते हैं तो आगे बढ़ेंगे, आपका बहुत नाम होगा और आप अच्छे पदों पर न्युक्त होंगे।
लेकिन अब ये बात सिर्फ सुनने में ही अच्छी लगती है क्योंकि लगता है कि इस बात का तो असल जिन्दगी से कोई नाता ही नहीं है।

क्योंकि आपने देखा ही होगा कि जो लोग सच्चे और निःस्वार्थ भाव से काम करते हैं वो हमेशा ही पीछे ही छूट जाते हैं और जो चापलूसी करता है वही अच्छे पदों पर न्युक्त होते हैं। कुछ ऐसी ही पीड़ा छत्तीसगढ़ में काँग्रेस पार्टी के कुछ लोगों में है।

आइए जानते हैं पूरा मामला –

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेसियों को अनदेखा कर चापलूसी करने वालों को पद देने से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता नाराज नजर आ रहे हैं।

दरअसल, स्वराज मिशन को मिले एक पत्र के अनुसार बस्तर जिला थोक उपभोक्ता सहकारी मर्या. जगदलपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता सतीश तिवारी ने जिले से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता उमा शंकर शुक्ला के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी व पीएल पुनिया को पत्र लिखा है।

उन्होंने इस पत्र के जरिए कहा है कि पार्टी में केवल चापलूसी करने वालों को ही पद दिया जा रहा है और उन कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने कई आन्दोलन किए, जेल गए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला की काँग्रेस के द्वारा किए गए हर जन आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है तथा जेलभरो आदोलन में जेल भी जेल गए हैं।

लेकिन पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में न तो प्रदेश काँग्रेस के संगठन में जगह दी गई और न ही निगम मडल में स्थान दिया जा रहा।

एक ओर बहुत से कांग्रेस जन पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी भी अच्छे और सच्चे कांग्रेसी विचारधारा के लोगों को पार्टी में लाने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पार्टी में स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर असंतोष और बगावत कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Share.

Comments are closed.