बैतूल : बैतूल से हाल ही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पिता ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ स्‍कूटी पर देख लिया और उसके बाद उन्होंने गुस्से में अपने नाबालिग बेटे के साथ युवक को कुल्‍हाड़ी से काटा डाला। आप सभी को बता दें कि अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बैतूल पुलिस का कहना है कि बीते 18 जुलाई को लाखापुर गांव में मौजूद खेत में नाले के पास आमला के रहने वाले सूरज पिता अशोक काचेवार नाम के युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। उसे देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

जांच में पता चला कि युवक की हत्या गांव के ही किशोरी उइके (40) पिता इमरत उइके और उसके नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की थी। उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है युवक होटल में वेटर का काम करता था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बीते 17 जुलाई की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। उसके बाद वह वापस आमला जा रहा था। वहीँ लड़की के पिता किशोरी उईके और उसका नाबालिग बेटा भी गांव गए थे।

जैसे ही उन्होंने दोनों को स्कूटी पर देखा वैसे ही उनका पारा बढ़ गया। उसके बाद दोनों ने बाइक से स्कूटी का पीछा किया। वहीँ पीछा करते हुए टक्कर मार कर सूरज को गिरा दिया और उसके बाद दोनों ने युवक की कुल्‍हाड़ी से काटकर हत्‍या कर दी। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने पिता और उसके नाबालिग बेटे से पूछताछ की और पुलिस की सख्‍ती के बाद दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया।

Share.

Comments are closed.