रायपुर। मोदी मंत्रिमंडल में हुए विस्तार को लेकर अभी भी कुछ पार्टी सदमे से उबर नहीं पाई है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैबिनेट में नए चेहरों को जगह दी है ऐसे में उन चेहरों के पुरानी पार्टी के नेताओं को उनके इस प्रमोशन से कहीं ना कहीं परेशानी जरूर हो रही है यही कारण है कि आए दिन बयानबाजी का सिलसिला जारी है। ऐसे में भला छत्तीसगढ़ कैसे पीछे रह सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन मंत्री बनाए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने एयर इंडिया और सिंधिया को बिकाऊ कहा था लेकिन भूपेश बघेल का यह बयान कांग्रेस पर उल्टा पड़ने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा जो तलवे चाटने की राजनीति कर सकता है वही कांग्रेस में रह सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नए चेहरे शामिल किए हैं। ऐसे में सिंधिया को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला बोला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागपुर में प्रेस वार्ता में कहा था कि
एयर इंडिया का लोगो महाराजा है और मोदी सरकार ने इसे बेचने की जिम्मेदारी सिंधिया को सौंपी है। बघेल ने कहा कि एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं।
इस पर डॉक्टर रमन सिंह ने पलटवार करते हुए भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो तलवे चाटने की राजनीति कर सकता है वही कांग्रेस में रह सकता है। स्वाभिमानी व्यक्ति कांग्रेस में रह ही नहीं सकता। कांग्रेस की परंपरा-नीति ही गांधी परिवार के ईर्दगिर्द ही है।कांग्रेस सोनिया-राहुल के अलावा कुछ सोच ही नहीं सकती है। जी-23 ने कांग्रेस के अंदुरुनी स्थिति को सार्वजनिक किया था।

