वाराणसी : पांच स्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, 21 IPS पर होगी पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी…भारी संख्या में PSC, पैरामिलेट्री फोर्स रहेगी मौजूद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री इस दिन काशी को 1500 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे. रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर पीएम जापानी डेलीगेसी की मौजूदगी में 550 प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे.
पीएम मोदी का काशी दौरा लगभग पांच घंटे का होगा लिहाजा तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम इस दौरान बीएचयू आईआईटी मैदान में चार हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही एमसीएच विंग यानी जच्चा बच्चा केंद्र की सौगात देंगे और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से भारत जापान मैत्री का संदेश भी प्रसारित करेंगे.






