रायपुर का सबसे आकर्षक स्थल माने जाने वाले तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर नगर निगम द्वारा पार्किंग टैक्स वसूलने की बात कही गई थी जिसके बाद से ही नगर निगम के इस फैसले को लेकर लोगों ने इसका पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया लिहाजा नगर निगम को पार्किंग टैक्स लगाने का फैसला 24 घंटे के भीतर ही वापस लेना पड़ गया है।
दरअसल कल ही मरीन ड्राइव में पार्किंग टैक्स लगाने का निगम ने फरमान जारी किया था, जिसके मुताबिक दोपहिया वाहन के लिए 12 रूपये और चार पाहिया वाहन के लिए 24 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया था। ऐसे में जो लोग दूर-दराज से गाड़ी में यहां टहलने आते है उनको भी इससे परेशानी होती। ऐसे में लोगों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि जब पार्किंग ही नहीं बनी है तो किस बात का चार्ज लिया जाएगा।
शुल्क के विरोध में कई लोगों ने मरीन ड्राइव नहीं आने तक की बात कही थी। शहरवासियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए महापौर एजाज ढेबर ने पार्किंग शुल्क लेने के आदेश को वापस ले लिया है। महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि अधिकारी की गलती की वजह से त्रुटिवश आदेश जारी हो गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जा रहा है। साथ ही कहा है कि सार्वजनिक स्थल पर पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा

