आर टी आई कार्यकर्ता संजीव अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया…
संजीव अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री शिव डहरिया और रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर को भी धन्यवाद् दिया.
असल में रायपुर के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) पर अब पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा, जिससे राजधानी वासिओं को कुछ राहत मिलेगी.
संजीव अग्रवाल ने स्वराज मिशन से बताया की मरीन ड्राइव पर लगाने वाले पार्किंग शुल्क को खत्म करने के लिए वे बहुत चिंतित थे, क्योंकि प्रति दिन मरीन ड्राइव पर हजारों की संख्या में लोग गूमने के लिए आते हैं और उन्हें वहां पार्किंग शुल्क देना पड़ता था.
लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री शिव डहरिया और रायपुर के युवा महापौर एजाज़ ढेबर के जनता के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप अब मरीन ड्राइव पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा.







