प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है नकली खाद का व्यापार और खाद बीज की कालाबाजारी,
किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिलने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी जोगी कांग्रेस।
खाद की समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का कृषि मंत्री को पत्राचार करना बड़ा उदाहरण।
रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 9 जुलाई 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा किसानों के दम में सरकार बनाने वाली सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है । वैसे तो प्रदेश में किसानों को किसी न किसी समस्या से जूझते रहना पड़ता है, कभी बिजली के लिए , कभी पानी के लिए तो कभी खाद और बीज के लिए। इन सब के बावजूद भी फसल अच्छी हो जाए तो भी अच्छी का कीमत न मिलना ।
प्रदेश में खाद बीज का संकट, किसान काट रहा है सोसायटी के चक्कर
फिलहाल अभी समय खेती किसानी का ऐसे समय मे प्रदेश भर के किसानों को सोसायटी में खाद-बीज नहीं मिल रहा है जिसके लिए किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है। किसान खाद बीज के लिए किसान सोसायटी के चक्कर लगाते धक्के खा रहे है फिर भी किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है जिस कारण प्रदेश भर का किसान परेशान और हलाकान है। जिसका बड़ा उदाहरण सरगुजा के किसानों के खाद की समस्या को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस के द्वारा कृषि मंत्री को पत्राचार करना है।
भगवानू नायक ने कहा मानसून के आते ही प्रदेश में बुवाई- रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। किसानों को सोसाइटी से खाद बीज उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। वहीं दूसरे तरफ नकली खाद बीज का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है और बाजार में प्रशासन के नाक के नीचे खाद बीज की कालाबाजारी हो रही है।
भगवानू नायक ने कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी से व्यवस्था को सुधारने की मांग की है अन्यथा जोगी काँग्रेस किसान हित में सड़क में उतकर आंदोलन करेगी।

