नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट का आज विस्तार हो सकता है. कई नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल वे चेहरे हैं, जिनपर सभी की निगाहें हैं. कहा जा रहा है कि विस्तार के बाद यह कैबिनेट अब तक का सबसे युवा कैबिनेट होगा.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर को मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई.पंकज चौधरी, अनु​प्रिया सिंह पटेल, एस.पी. सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई.हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई.

कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ.भागवत किशनराव कराड ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई.

राष्ट्रपति भवन में हो रहे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीएल वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है.डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, नारायण तातू राणे और सर्बानंद सोनोवाल ने मंत्री पद की शपथ ली.

अन्नपूर्णा देवी, ए. नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट ने मोदी सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई.

Share.

Comments are closed.