रायपुर,7 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि चेम्बर पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के गौरव श्री रमेश बैस को झारखंड राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर उनके निज निवास में मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कैट छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर उपाध्यक्ष -हीरानंद माखीजा, नरेंद्र हरचंदानी, चेम्बर मंत्री- राजेन्द्र खटवानी, वरिष्ठ सदस्य-वली मोहम्मद (कांकेर) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Share.

Comments are closed.