महाराष्ट्र: कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह मुंबई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद थे।
जानिए कौन है कृपाशंकर सिंह
साल 1971 में कृपाशंकर सिंह जौनपुर से मुंबई आ गए थे. वह और उनके भाई नौकरीपेशा थे. 70 के दशक के हिसाब से उनकी पर्याप्त आय थी. साथ ही उनके परिवार की एक किराने की भी दुकान हुआ करती थी. रोजमर्रा की जिंदगी के जरूरी कामों के बीच कृपाशंकर सिंह अपने इलाके के लोगों की समस्याएं भी उठाते थे. वो मुंबई आकर बसने वाले उत्तर भारतीयों की दिक्कतों के समाधान की कोशिश करते थे. नतीजतन धीरे-धीरे हिंदी भाषी लोगों में उनकी पहचान बनने लगी और वो लोकप्रिय होने लगे. उनकी विनम्रता और सहजता लोगों को आकर्षित करती रही.

