नई दिल्ली। एक ओर जहां केंद्र सरकार में नए मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नेताओं के बीच गहमागहमी बनी हुई है, तो उसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा देने के पीछे उनका क्या कारण था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
लेकिन कहीं ना कहीं यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, मोदी मंत्रिमंडल परिषद में हो रहे विस्तार को लेकर ही उद्योग मंत्री संतोष गंगवार ने इस्तीफा दिया है।


