नई दिल्ली : बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को उपहार के रूप में 2,600 किलोग्राम आम भेजा है: बांग्लादेश मीडिया
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए उपहार के रूप में 2600 किलोग्राम आम भेजा है। बांग्लादेशी अधिकारियों के अनुसार रंगपुर जिले में उगाए जाने वाले हरिभंगा किस्म के आमों को बेनापोल चेक पोस्ट के माध्यम से भारत भेजा गया है।






