रायपुर : रायपुर में एक युवक की मौत रविवार को नदी में डूबने से हो गई है। मामला महादेव घाट के एनिकट के पास का है। नदी के किनारे पर गुढ़ियारी के राम नगर इलाके का राज कुमार निषाद नाम का युवक घूमने के लिए आया था। 20 से 25 साल की उम्र का यह युवक अपने एक रिश्तेदार के घर पर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नदी के पास आया। बीच में बने एनिकट को पैदल पार करने की कोशिश में पैर फिसल जाने की वजह से वो नदी में जा गिरा।
इस युवक के साथ इसके तीन दोस्त भी थे। इनमें से किसी को भी ठीक तरीके से तैरना नहीं आता। राजकुमार कुछ सेकंड पानी से बाहर आने हाथ-पैर चलाता रहा फिर वो डूब गया। इसके दोस्तों हड़बड़ा कर कुछ स्थानीय लोगों से मदद मांगी। दो युवक नदी में कूदे मगर राजकुमार का पता नहीं चला। इसके बाद खबर पुरानी बस्ती थाने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम अपने साथ कुछ गोताखोरों को लेकर आई करीब 4 घंटे बाद युवक का शव रविवार शाम को बरामद हो सका। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव युवक के घर वालों को सौंप दिया गया है।







