नई दिल्ली : एक बार फिर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने जा रहा है. वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर इस्तीफ़ा भेजा, इसमें लिखा- जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 151 A के तहत अब उप चुनाव संभव नहीं है इसलिए मै मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं.

मुख्यमंत्री पद की रेस में

जानकारी के अनुसार तीरथ सिंह ने राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है. नए सीएम के तौर पर धन सिंह और सतपाल महाराज समेत चार नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री पद की रेस में रीतू खंडूरी और पुष्कर धामी का भी नाम आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक इस वक्त किसी मौजूदा राज्य के विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. खबरों के मुताबिक अभी राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मिला है. एक दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी. तब तक राज्यपाल उनसे सीएम बने रहने के लिए कह सकते हैं.

Share.

Comments are closed.