नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश में बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही लंबे अरसे तक शासन करने वाली कांग्रेस को भी बराबर का जिम्मेदार करार दिया है.

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश और देश भर में करोड़ों युवा और शिक्षित लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने और अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी करने को मजबूर हैं, उनके मां-बाप तथा परिवार जो यह सब देख रहे हैं, उनकी व्यथा को समझा जा सकता है. यह अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद चिंताजनक है.

Share.

Comments are closed.