रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के दस ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने सुबह जेपी सिंह के लगभग 10 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की. जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद सिंह के सरकारी आवास समेत लगभग 10 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की गई. अधिकारियों ने बताया कि छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी दी जा सकेगी.
भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं एडीजी जीपी सिंह
एडीजी जीपी सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं. वर्तमान में वह राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सिंह एसीबी के प्रमुख भी रहे. राज्य सरकार ने उन्हें पिछले वर्ष जून माह में हटा दिया था. सिंह के स्थान पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आरिफ शेख को एसीबी का प्रमुख नियुक्त किया गया है.







