ग्वालियर:एकतरफा प्यार में पागल आशिकों के लिए प्यार और मुलाकात का पागलपन कभी-कभी भारी पड़ सकता है।ऐसे ही प्यार और मुलाकात के ख्वाहिश देखने वाले युवक को मिलन की उत्सुकता भारी पड़ गयी।पूरा मामला शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र का है, जहाँ युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक युवक एक महिला को फोनकर परेशान करता था। और महिला को मुलाकात के लिए कहा जिसके बाद महिला ने युवक को मिलने बुलाया।और उसके बाद जो हुआ उससे लड़के के होश ही उड़ गए।

बता दें युवक के मिलने आते ही महिला के परिजनों ने युवक की पिटाई की है।महिला का आरोप है,कि युवक महिला को फोनकर परेशान करता था। और युवक फोनकर मिलने के लिए दबाव बनाता था। पेरशान होकर आज महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया।जिसके बाद महिला के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की।और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
