मेष:आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज यदि आपके दिल व दिमाग में अपने व्यापार के लिए कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा।
वृष:उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है और आज कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। समाज में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन:संतान की शिक्षा या नौकरी में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योकि आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है।
कर्क-आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। आय के नए नए स्त्रोत मिलने से आपके बिजनेस की समस्या भी समाप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका अपने किसी मित्र व परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।
सिंह:आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा।
कन्या:आप अपने व्यापार में मंदी के कारण भी अपने दैनिक खर्चों को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज विचार-विमर्श कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज आपके मित्र के साथ से समाप्त होगी।
तुला:परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता पिता के सहयोग से आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याओं का भी समाधान खोजने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक: आप अपने व्यापार में यदि किसी निर्णय लेंगे, तो वह आपको भविष्य में निराशा दे सकता है और आज आपने यदि किसी व्यक्ति या किसी बैक से ऋण लेने का मन बनाया है, तो वह भी आज आपको आसानी से नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी के लिए यह समय अपने अधूरे लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा। आज आपको शारीरिक रोग भी परेशान कर सकती है।
धनु:व्यापार व कार्य क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चा भी उससे अधिक होगा। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर:आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज रखने के लिए कहना होगा।
कुंभ:अपने आलस्य को त्याग कर आगे चलेंगे तभी आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र व व्यापार में आज आपके द्वारा किए गए प्रयास असफल रहेंगे, जिससे आपको कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज नौकरी में आपका अपने किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है।
मीन:आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आप अधिक परिश्रम करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होती दिख रही है। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें।

