दुर्ग। जब से पूरे विश्व में कोरोना ने अपना पैर पसारा है तब से ऑक्सीजन का महत्व पूरी दुनिया को समझ आ चुका है। लेकिन लगातार कट रहे पेड़ों के चलते आज इस मुसीबत की घड़ी में सरकार के पास जो सबसे बड़ी चुनौती है वह है ऑक्सीजन की स्वच्छ वातावरण ना मिलने से और लगातार पेड़ों की कटाई होने से ऑक्सीजन की कमी हो गई और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बात के मद्देनजर और ऑक्सीजन के लिए पेड़ों की महत्ता को समझते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल द्वारा आज महावीर जैन कोविड सेन्टर आजाद हास्टल दुर्ग मे वृक्षारोपण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनोभावना के अनुरुप पुरे देश में यह वृहद वृक्षारोपण किया जाना है इसके मद्देनजर दुर्ग सांसद ने स्वयं उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान संसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन मे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा और कोरोना में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 42,000 पौधे रोपें जाएंगे इसके लिए सासद विजय बघेल ने जनमानस से अपना अधिक अधिक सहयोग देने एवं वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस वृहद वृक्षारोपण को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे| वृक्षारोपण पश्चात सांसद श्री बघेल ने महावीर जैन कोविड केयर संस्था द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीन सेंटर का अवलोकन किया तथा जल्द से जल्द सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ,श्री ललित चंद्राकर जि. महामंत्री भाजपा, दिनेश मरोठी,डां. दिव्या श्रीवास्तव ,नीता जैन मरोठी जी विमलेश कोचर , दिलीप मरोठी, रीतेश किशोर कोचर, संतोष पराग जैन चुन्नी, अरूण सिंह मनोज शर्मा मनमोहन शर्मा मुरलीधर सचदेवा विजय सोनी मदन बढाई, शिवेन्द्र परिहार सतीश मरोठी आदि उपस्थित रहे।

